‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट – 02/08/2021

29 जुलाई, 2021 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने अगस्त महीने के लिए देश के 557 मिलों को चीनी बिक्री का 21 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

चीनी निर्यात: DFPD के अनुसार, सीजन 2020-21 के लिए 60 LMT चीनी के निर्यात लक्ष्य के मुकाबले, चीनी मिलों से 58.5 LMT चीनी भेजी गई है और 29 जुलाई, 2021 तक 53 LMT चीनी का निर्यात किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बाजार में नयी खरीदारी देखी गई साथ ही बाजार की धारणा सकारात्मक रही और कीमतों में तेजी देखी गई।
राष्ट्रव्यापी कीमतों में औसतन 40 से 60 रूपये/क्विंटल की वृद्धि हुई है।

महाराष्ट्र: S/30 चीनी का व्यापार 3120 रुपये से 3155 रुपये प्रति कुंतल रहा और M/30 का व्यापार 3180 से 3250 रुपये प्रति कुंतल रहा.

कर्नाटक: S/30 चीनी का व्यापर 3160 से 3220 रहा और M/30 का व्यापर 3200 से 3230 रहा.

उत्तर प्रदेश: M/30 चीनी का व्यापार 3325 रुपये रहा.

गुजरात: न्यू S/30 चीनी का व्यापार 3125 से 3141 रूपये रहा जबकि M/30 का व्यापार 3221 से 3241 रुपये प्रति कुंतल रहा.

तमिलनाडु: S/30 चीनी का व्यापार 3325 रुपये से 3350 रुपये रहा और M/30 चीनी का व्यापार 3375 से 3400 रूपये रहा.

(यह सभी दरें GST छोड़कर है)

इंटरनेशनल मार्केट: लंदन व्हाइट शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 447.20 डॉलर प्रति टन पर कारोबार कर रहा है, और यूएस शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 18.01 सेन्ट्स रहा.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.356 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 5.2132 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 5433
रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 72.94 डॉलर रहा.

इक्विटी: सेंसेक्स 363.79 अंक बढ़कर 52,950.63 पर बंद हुआ, जबकि निफ़्टी 122.10 अंक बढ़कर 15,885.15 पर आ गया.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here