बिहार सरकार गन्ना और मक्का से एथेनॉल बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास कर रही है: मंत्री

अररिया: बिहार सरकार ने केंद्र सरकार की एथेनॉल निती को बढावा देने के लिए काफी अहम कमद उठाए है। जिसके चलते सरकार को राज्य में एथेनॉल प्लांट की स्थापना के कई प्रस्ताव प्राप्त हुए है। अब किसानों की आय में भी बढोतरी होने की पूरी संभावना है।

हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के अनुसार, बिहार के गन्ना व विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने शनिवार को अररिया में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, बिहार लगभग सभी जिलों में एथेनॉल बनाने के लिए उद्योग लगाये जाएंगे। किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराना, आलोक भगत, नारायण कुमार झा, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, नवीन यादव, पप्पू झा आदि मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, हालही में बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को कहा था कि, सरकार को राज्य में एथेनॉल उद्योग की स्थापना के लिए 30,000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

केंद्र सरकार ने क्रूड आयल आयात पर निर्भरता कम करने के लिए एथेनॉल उत्पादन को बढावा दिया है। बिहार की नई एथेनॉल नीति से प्रदेश में इन्वेस्टमेंट बढ रही है। कई सारे उद्यमी बिहार में एथेनॉल प्लांट स्थापित करने के लिए उत्सुक है।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here