‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट – 27/08/2021

27 अगस्त, 2021 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने सितंबर के लिए देश के 558 मिलों को चीनी बिक्री का 22 लाख टन कोटा आवंटित किया है.

इस बार पिछले माह की तुलना में ज्यादा चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा अगस्त 2021 के लिए 21 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर सितंबर 2020 की तुलना में इस बार सामान चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने सितंबर 2020 के लिए 22 लाख टन चीनी आवंटित की थी.

ChiniMandi WhatsApp Channel

बाजार में मध्यम मांग देखी गई.
महाराष्ट्र: S/30 चीनी का व्यापार 3250 रुपये से 3325 रुपये प्रति कुंतल रहा और M/30 का व्यापार 3350 से 3450 रुपये प्रति कुंतल रहा.

कर्नाटक: S/30 चीनी का व्यापर 3300 से 3340 रहा और M/30 का व्यापार 3400 से 3540 रहा.

उत्तर प्रदेश: M/30 चीनी का व्यापार 3450 से 3480 रुपये रहा.

गुजरात: न्यू S/30 चीनी का व्यापार 3341 से 3391 रूपये रहा जबकि M/30 का व्यापार 3461 से 3491 रुपये प्रति कुंतल रहा.

तमिलनाडु: S/30 चीनी का व्यापार 3500 से 3550 रुपये रहा और M/30 चीनी का व्यापार 3600 रूपये रहा.

(यह सभी दरें GST छोड़कर है)

इंटरनेशनल मार्केट: लंदन व्हाइट शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 487.90 डॉलर प्रति टन पर कारोबार कर रहा है, और यूएस शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 19.91 सेन्ट्स रहा.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.640 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 5.2578 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 5064 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 68.58 डॉलर रहा.

इक्विटी: सेंसेक्स 175.62 अंक बढ़कर 56,124.72 पर बंद हुआ, जबकि निफ़्टी 68.30 अंक बढ़कर 16,705.20 पर आ गया.

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here