बिहार में गन्ना मूल्य में हो सकती है बढ़ोतरी

पटना: बिहार के गन्ना किसानों को जल्द ही गन्ना मूल्य बढ़ोतरी का उपहार मिलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार सरकार भी गन्ने की कीमत बढ़ाने पर विचार कर रही है।

न्यूज 18 में प्रकाशित खबर के मुताबिक, बिहार में फिलहाल गन्ने की कीमत प्रति क्विंटल 315 रुपए दर मिल रहा है। गन्ना मूल्य बढाने को लेकर बिहार सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश की सरकार से संपर्क साधा गया है और गन्ना उद्योग विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश से गन्ने की नई कीमत का ब्यौरा मांगा गया है। राज्य सरकार के नए फैसले के बाद बिहार में भी सामान्य गन्ने की कीमत 340 रुपए प्रति क्विंटल तक हो सकती है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here