एथेनॉल न केवल सस्ता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर: मंत्री नितिन गडकरी

पणजी: केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, एथेनॉल न केवल सस्ता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर है।

द टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने यह भी कहा कि, जीएसटी के तहत ईंधन को शामिल करने से खुदरा लागत को कम करने में मदद मिलेगी, लेकिन इसका निर्णय जीएसटी परिषद को लेना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गोवा के उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए, गडकरी ने कहा कि एथेनॉल के उत्पादन में तेजी से वृद्धि और इसे अपनाने से भारत को पांच साल बाद कच्चे तेल के आयात को पूरी तरह से रोकने में मदद मिल सकती है। गडकरी ईंधन की ऊंची कीमतों और उन्हें कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में उद्योग द्वारा उठाई गई चिंता का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने ऐसे फ्लेक्स-इंजनों को बढ़ावा देने का फैसला किया है, जो एथेनॉल के साथ-साथ पेट्रोल से भी चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि, बजाज ऑटो, टीवीएस और टोयोटा ऐसे इंजन वाले वाहनों के निर्माण के लिए सहमत हुए हैं जो दोनों में से किसी एक ईंधन पर चल सकते हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here