20 नवंबर तक कोल्हापुर में औसत चीनी रिकवरी 10 प्रतिशत हुआ

महाराष्ट्र के कोल्हापुर विभाग में चीनी मिलें अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कोल्हापुर में औसत चीनी रिकवरी भी 10 प्रतिशत है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 20 नवंबर, 2021 तक कोल्हापुर विभाग में फिलहाल 37.80 लाख टन गन्ना पेराई कर 37.79 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 10 प्रतिशत है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 20 नवंबर, 2021 तक राज्य में कुल मिलाकर 147 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 73 सहकारी एवं 74 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 138.87 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 122.6 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 8.83 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here