महाराष्ट्र में औसत चीनी रिकवरी 9 प्रतिशत के पार

महाराष्ट्र में चीनी मिलें तेजी गति से चल रही है। राज्य में चीनी मिलों ने गन्ना पेराई में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 27 नवंबर, 2021 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 157 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 75 सहकारी एवं 82 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 195.86 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 176.58 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9 प्रतिशत के पार है। चीनी मिलों ने औसत चीनी रिकवरी 9.02 प्रतिशत दर्ज की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 37 चीनी मिलों ने पेराई सत्र चालू किया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 27 नवंबर, 2021 तक सोलापुर विभाग में फिलहाल 46.51 लाख टन गन्ना पेराई कर 38.06 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 8.18 प्रतिशत है।

कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी 10 प्रतिशत के पार हो चुकी है और राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन भी कोल्हापुर विभाग में हुआ है। कोल्हापुर विभाग में फिलहाल 51.55 लाख टन गन्ना पेराई कर 52.80 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 10.24 प्रतिशत है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here