कोल्हापुर में चीनी रिकवरी 11 प्रतिशत के पास पहुंची

महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन की गति बढ़ती जा रही है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 26 दिसंबर, 2021 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 188 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 95 सहकारी एवं 93 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 431.06 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 413.83 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.60 प्रतिशत है।

कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी 11 प्रतिशत के पास पहुँच चुकी है और राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन भी कोल्हापुर विभाग में हुआ है। कोल्हापुर विभाग में फिलहाल 105.22 लाख टन गन्ना पेराई कर 114.77 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 10.91 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 43 चीनी मिलों ने पेराई सत्र चालू किया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 20 दिसंबर, 2021 तक सोलापुर विभाग में फिलहाल 91.79 लाख टन गन्ना पेराई कर 78.76 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 8.58 प्रतिशत है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here