सोलापुर विभाग में चीनी उत्पादन 100 लाख क्विंटल के पास

महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन का आकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 30 दिसंबर, 2021 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 189 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 95 सहकारी एवं 94 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 464.50 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 449.06 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.67 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 44 चीनी मिलों ने पेराई सत्र चालू किया है। यहाँ चीनी उत्पादन 100 लाख क्विंटल के पास पहुँच चूका है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 30 दिसंबर, 2021 तक सोलापुर विभाग में फिलहाल 111.21 लाख टन गन्ना पेराई कर 97.28 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 8.75 प्रतिशत है।

कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी 10 प्रतिशत के पार हो चुकी है और राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन भी कोल्हापुर विभाग में हुआ है। कोल्हापुर विभाग में फिलहाल 112.70 लाख टन गन्ना पेराई कर 123.74 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 10.98 प्रतिशत है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here