बाजार में गिरावट लेकिन चीनी शेयरों में तेजी…

नई दिल्ली: गुरुवार जहां एक तरफ बाजार में गिरावट शुरू थी, तभी दूसरी तरफ चीनी शेयरों में तेजी देखी गई। लगभग 10:09 बजे निफ्टी 50 इंडेक्स 89.2 अंक नीचे 17849.2 पर कारोबार कर रहा था, जबकि सेंसेक्स 352.38 अंक नीचे 59746.44 पर कारोबार कर रहा था। उसी समय चीनी स्टॉक उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे थे। जिसमें पोन्नी शुगर्स (इरोड)(4.25%), राणा शुगर्स(2.22%),उगार शुगर वर्क्स(2.17%), बजाज हिंद(2.17%), डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज(1.88%), बलरामपुर चीनी मिल्स (1.86%), श्रीराम इंडस्ट्रीज (1.81%), मवाना शुगर्स (1.78%), धामपुर शुगर मिल्स (1.71%) और सिंभावली शुगर्स (1.62%) टॉप गेनर रहे। केवल राजश्री शुगर एंड केमिकल्स मे 0.30% गिरावट दर्ज की गई।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here