महाराष्ट्र के नांदेड़ विभाग में चीनी रिकवरी 10 प्रतिशत के पार

पिछले सीजन के मुकाबले वर्तमान सीजन में ज्यादा चीनी मिलों ने गन्ना पेराई में भाग लिया है। सीजन 2020-21 में 190 मिलें संचालन में थी, जब वर्तमान सीजन में 194 चीनी मिलें चालू है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, इस सीजन नांदेड़ विभाग में 27 चीनी मिलों में गन्ना पेराई जारी है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 30 जनवरी, 2022 तक 68.64 लाख टन गन्ना पेराई कर 69.05 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया। और यहाँ चीनी रिकवरी 10 प्रतिशत के पार यानि 10.06 प्रतिशत रही।

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 194 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 96 सहकारी एवं 98 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 716.20 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 719.66 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 10.05 प्रतिशत है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here