एथेनॉल पर चलने वाली होंडा क्लिक 160 स्कूटर का थाईलैंड में अनावरण…

बैंकाक: दुनियाभर में वातावरण के अनुकूल ईंधन के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है, जिसमे सबसे पहला नाम एथेनॉल का आता है। कई देशों में एथेनॉल से चलने वाली वाहनों पर भी जोर दिया जा रहा है, जिसमे भारत समेत थाईलैंड का भी नाम शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होंडा क्लिक 160 के नाम से अपने नए स्कूटर को थाई बाजार में लॉन्च करने जा रही है और इसकी खास विशेषता है की यह एथेनॉल पर भी चलता है। यह स्कूटर 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

स्कूटर का नाम भारत में बेचे जाने वाले क्लिक के साथ भ्रमित हो सकता है। भारत में इस स्कूटर के लॉन्च के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है। होंडा क्लिक 160 को एशियाई बाजार के अनुरूप विकसित किया गया है।

आपको बता दे, भारत में भी फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बाजार में लाने का काम सरकार कर रही है। पेट्रोल की लागत बायो-एथेनॉल की लागत से अधिक है, एथेनॉल इस्तेमाल के कारण प्रदूषण भी कम होगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here