गन्ना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और मॉरीशस मिलकर काम कर सकते हैं: योगी आदित्यनाथ

वाराणसी : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां होटल ताज में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी ने गन्ना विकास पर जोर देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 119 गन्ना पेराई मिलें चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के लोग गन्ने की खेती के लिए मॉरीशस गए थे। गन्ना के संबंधित रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और मॉरीशस मिलकर काम कर सकते हैं। गन्ना और आयुष के क्षेत्र में विकास की पर्याप्त संभावनाएं हैं।

योगी ने भारत और मॉरीशस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने में प्रवीण कुमार के पिता और मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, मॉरीशस के लोग भारत को अपने पूर्वजों की भूमि मानते हैं। मॉरीशस और भारत की संस्कृति एक जैसी है। उत्तर प्रदेश भारत और मॉरीशस की अर्थव्यवस्था में अग्रणी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने आगे कहा, एथेनॉल गन्ने से बनाया जा सकता है और डीजल और पेट्रोल के साथ मिलाया जा सकता है। जिससे डीजल और पेट्रोल की मांग को पूरा करने के साथ-साथ इसके आयात को भी कम किया जा सकता है। गन्ने से एथेनॉल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में प्लांट्स स्थापित किए गए हैं और ये पूरी तरह से काम कर रहे हैं। सीएम योगी ने प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से कृषि और गन्ना विकास के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच तकनीकी और आवश्यक जानकारी साझा करने पर जोर दिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here