महाराष्ट्र: बढ़ती गर्मी के कारण श्रमिकों द्वारा गन्ना काटने में मुश्किल; वापस लौट रहे है घर

पुणे: महाराष्ट्र में बढ़ती गर्मी को देखते हुए गन्ना मजदूर अपनी घरों में वापस जा रहे हैं, जिससे गन्ना कटाई के काम में बाधाएं आ रही है। पुणे सहित कई गन्ना उत्पादक जिलों में, मार्च और अप्रैल में दिन का तापमान लंबे समय तक 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है।

द टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक, चीनी आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि, इस बढ़ती गर्मी ने अधिकांश श्रमिकों के लिए स्थिति को असहनीय बना दिया है, जिससे उन्हें अपने घर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र के चीनी आयुक्त शेखर गायकवाड़ ने शनिवार को द टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, श्रमिकों के इस फैसले से मिल मालिकों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है, जो राज्य में पेराई सीजन को अपनी सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

कुछ जगहों पर ये मजदूर पहले खेत को जलाते हैं और फिर खड़ी फसल को काट देते हैं जिससे उनका काम आसान हो जाता है। गन्ना श्रमिकों के अनुसार, गर्मी के कारण सुबह 8 बजे के बाद खेत पर काम करना असहनीय है। इसलिए हम समय पर काम पूरा नहीं कर पा रहे हैं। एक एकड़ खेत में फसल काटने में हमें सामान्य से अधिक दिन लग रहे हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here