“OMCs द्वारा पेट्रोल में 9.99 प्रतिशत एथेनॉल सम्मिश्रण हासिल किया गया”

नई दिल्ली : पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, भारत में पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण का स्तर 9.99 प्रतिशत तक पहुंच गया है। भारत ने 2022 के अंत तक पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण और 2030 तक 20 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य रखा था।

एथेनॉल सम्मिश्रण कार्यक्रम का उद्देश्य कच्चे तेल के आयात पर देश की नर्भरता को कम करना, कार्बन उत्सर्जन में कटौती करना और किसानों की आय को बढ़ाना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पुरी ने सोमवार को ट्वीट किया, हमारे तेल विपणन कंपनियों (OMCs) द्वारा आज पेट्रोल में 9.99% एथेनॉल सम्मिश्रण हासिल किया गया है, जो साल के अंत के लक्ष्य से बहुत आगे है। उन्होंने आगे कहा कि भारत 2025-2026 तक 20 प्रतिशत सम्मिश्रण हासिल करने के लिए तैयार है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here