शक्ति शुगर्स ने ओडिशा में चीनी और डिस्टिलरी इकाइयों को बेचने के लिए अग्रीमेंट किया

नई दिल्ली : शक्ति शुगर्स लिमिटेड ने इंडियन पोटाश लिमिटेड को ढेंकनाल (ओडिशा) में स्थित चीनी और डिस्टिलरी इकाइयों की बिक्री के लिए व्यापार हस्तांतरण समझौते (Business Transfer Agreement/BTA) निष्पादित किया। यह डील करीब 134.10 करोड़ में हुई। BTA के तुरंत बाद अब इंडियन पोटाश लिमिटेड ढेंकनाल इकाइयों के प्रबंधन और संचालन में हिस्सा लेगा। व्यापार हस्तांतरण समझौते की प्रभावी तिथि 1 जुलाई 2022 है और लेनदेन की समाप्ति तिथि, समापन से पहले की शर्तों को पूरा करने के बाद, 30 सितंबर 2022 से पहले होगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here