राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 198.88 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 198.88 करोड़ (1,98,88,77,537) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,60,96,863 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.74 करोड़ (3,74,90,962) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

भारत में सक्रिय मामले आज 1,30,713 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.30 प्रतिशत हैं।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.50 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 14,629 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,29,83,162 हो गई है।

बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,678 नए मामले सामने आएं।

पिछले 24 घंटों में कुल 2,78,266 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 86.68 करोड़ से अधिक (86,68,88,980) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 4.18 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 5.99 प्रतिशत है।

(Source: PIB)

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here