केंद्र सरकार द्वारा सितंबर 2022 के लिए 23.50 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

31 अगस्त, 2022 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने सितंबर के लिए देश के 503 मिलों को चीनी बिक्री का 23.50 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

इस बार पिछले माह की तुलना में ज्यादा चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा अगस्त 2022 के लिए 22 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर सितंबर 2021 की तुलना में इस बार ज्यादा चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने सितंबर 2021 के लिए 22 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

एक महीने से देखी जा रही सकारात्मक सेंटीमेंट्स को ध्यान में रखते हुए, बाजार के जानकारों को उम्मीद है कि अक्टूबर की शुरुआत में गणेश चतुर्थी उत्सव और आगामी त्योहार नवरात्रि के साथ ऐसा ही सेंटीमेंट्स जारी रहेगा, जिससे मांग सुचारू रहने की संभावना है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here