उत्तराखंड : गन्ने पर लाल सड़न रोग का हमला

उधम सिंह नगर : उत्तराखंड के गन्ना किसान लाल सड़न रोग से परेशान है।काशीपुर के किलावली, गढ़ीनेगी, मालधन चौड़, कुंडेश्वरी, मानपुर क्षेत्र के कई गांवों में गन्ना फसल पर लाल सड़न रोग ने हमला किया है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) प्रभारी डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने कहा कि गन्ने के तने के अंदर लाल रंग के रेशे दिखाई देते हैं। फिर पूरा तना अंदर से लाल हो जाता है। चीनी मिलें ऐसा गन्ना खरीदने से परहेज करते हैं।आपको बता दे की, गन्ना की प्रजाति सीओ-238 में लाल सड़न बीमारी अधिक फैली है। गन्ना बुआई के लिए स्वस्थ रोग निरोधक प्रजाति का गन्ना चुनना चाहिए। लाल सड़न की रोकथाम के लिए गन्ना के टुकड़ों को गर्म पानी से उपचारित कर भूमि को शोधित कर बुवाई करने के निर्देश दिए गये है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here