हरियाणा में गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग हुई तेज

शाहाबाद : गन्ना मूल्य बढाने के लिए किसान संगठन लगातार राज्य सरकार पर दबाव बना रही है। आज (12 अक्टूबर)भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने गन्ने का मूल्य बढाने की मांग को लेकर शुगर मिल शाहाबाद के मुख्यद्वार पर किसान पंचायत बुलाई है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने चेतावनी दी है कि, अगर प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल नहीं किया, तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया की, हरियाणा में गन्ने मूल्य कम है, जबकि एक समय ऐसा था कि हरियाणा गन्ने का रेट के मामले में पूरे देश में सबसे आगे होता था। इस वक़्त हरियाणा में गन्ना मूल्य 362 रुपए है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि, गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 450 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए। चढूनी ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने गन्ने का मूल्य मौजूदा पेराई सत्र में नहीं बढ़ाया तो भाकियू (चढूनी) जनवरी में आंदोलन करेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here