उत्तर प्रदेश: गन्ना मूल्य की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का आंदोलन

महाराजगंज : उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी भी अब मैदान में कूद गई है। प्रदेश में गन्ना बकाया भुगतान और SAP को लेकर किसान और किसान संगठनों ने सरकार को घेरने की कोशिश शुरू की है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के सिसवा विधानसभा अध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने सोमवार को तहसील निचलौल पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आंदोलनकारियों ने गड़ौरा मिल द्वारा जल्द से जल्द भुगतान करवाने के लिए एसडीएम को निवेदन सौंपा। गड़ौरा चीनी मिल पर किसानों का 17 करोड़ बकाया है, जिसका भुगतान करने में मिल प्रबंधन विफल रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here