मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा

लखनऊ : राज्य के प्रतिनिधिमंडल के विदेशी दौरों के दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश के कई प्रस्ताव प्राप्त हुए है। यह रिपोर्ट 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। राज्य के प्रतिनिधिमंडल में 16 मंत्रियों और 33 अधिकारियों की एक टीम शामिल है। आपको बता दे की, प्रतिनिधिमंडल ने दुनिया के कई देशों का दौरा किया। शिखर सम्मेलन अगले साल फरवरी में उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। इन प्रस्ताव में मध्य पूर्व के देशों से 50,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, और नोएडा में एक केंद्र बनाने और डेटा सेंटर बनाने के लिए स्टार कंसोर्टियम के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए फाल्कन एक्स के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए।यूपी सरकार ने कहा कि, दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों को नॉलेज स्मार्ट सिटी में शामिल किया जाएगा और उच्च शिक्षा की तस्वीर अब भारत में बदल जाएगी। सरकार ने यह भी कहा कि, इसके कारण राज्य में हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।अन्य प्रस्तावों में सिंगापुर की एसएलजी कैपिटल द्वारा डेटा सेंटर के निर्माण के लिए प्रस्ताव शामिल है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here