कोहरा के कारण मिल के चीनी रिकवरी पर हुआ असर

धामपुर: उत्तर प्रदेश में इन दिनों छाया हुआ घना कोहरा चीनी मिलों के मुसीबत का कारण बना हुआ है। चीनी मिल दावा कर रही है कि, कोहरे से रिकवरी में तेज गिरावट आ रही है। कोहरे के कारण रिकवरी 11.90 प्रतिशत आ रही है, और जब कोहरा नहीं था तब रिकवरी 12 प्रतिशत थी। अगले कुछ दिनों तक अगर मौसम ऐसे ही बना रहा तो चीनी मिल को नुकसान होने की आशंका है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, धामपुर चीनी मिल की गन्ना पेराई की क्षमता 24 घंटे में 1.40 लाख क्विंटल की है, लेकिन वर्तमान में चीनी मिल को 1.35 लाख क्विंटल की क्षमता से चलाया जा रहा है। वर्तमान सत्र में 72 दिन के कार्यकाल में चीनी मिल 88 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर छह लाख 30 क्विंटल चीनी का उत्पादन कर चुकी है। गन्ने के 40 प्रतिशत जूस से एथेनॉल का भी उत्पादन किया जा रहा है। चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र में चीनी मिल ने 72 दिन के कार्यकाल में करीब 82.70 लाख गन्ने की पेराई कर आठ लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here