केन्या: चीनी की कीमतों में आएगी गिरावट

मोम्बासा : केन्या के उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में चीनी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है क्योंकि शुल्क मुक्त चीनी की पहली खेप मोम्बासा बंदरगाह पर पहुंच गई है। इससे पहले चीनी के आयात पर आम तौर पर 50 प्रतिशत का शुल्क लगता है। थाईलैंड से 21,000 टन की पहली खेप मंगलवार को अनलोडिंग होगी, जबकि दूसरी खेप बुधवार आने की उम्मीद है।

सरकार द्वारा पिछले साल चीनी के आयात को छूट दिए जाने के बाद देश में आने वाली शुल्क मुक्त आयात चीनी की ये पहली खेप है। सरकार ने केन्या नेशनल ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (KNTC) को और 200,000 टन चीनी शुल्क-मुक्त आयात करने की अनुमति दी है। केन्या वर्ष के अंत तक कोमेसा क्षेत्रीय ब्लॉक से कम से कम 300,000 टन चीनी का आयात करेगा। केन्या अपने वार्षिक घाटे को पूरा करने के लिए आयातित चीनी पर निर्भर है जो अब सालाना 800,000 टन के उत्पादन के मुकाबले एक मिलियन हो गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here