उत्तराखंड: गन्ना मूल्य में कोई बदलाव नहीं

देहरादून : उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखंड सरकार ने भी गन्ना एमएसपी में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे किसान काफी नाखुश है।किसानों को पिछले साल की तरह सामान्य प्रजाति के 345 रुपये और अगेती प्रजाति के 355 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान किया जाएगा।

उत्तराखंड में उधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून जिले में गन्ने की खेती होती है। इसमें लगभग 2.50 किसान गन्ने की खेती से जुडे है। पेराई सत्र शुरू होने से पहले सरकार गन्ने का एमएसपी घोषित करती है लेकिन इस बार पेराई सत्र शुरू होने पर गन्ने की कीमत तय नहीं हुई।एमएसपी के लिए गठित राज्य परामर्शी समिति की सिफारिश के आधार पर कैबिनेट ने बीते वर्ष की भांति न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने का निर्णय लिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here