2023 में सामान्य गर्मी से अधिक गर्म होने की उम्मीद : कैबिनेट सचिव ने राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को पर्याप्त रूप से तैयार रहने के निर्देश

नई दिल्ली : कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) को 2023 में सामान्य गर्मी की तुलना में गर्म होने की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए संबंधित चुनौतियों का सामना करने के लिए पर्याप्त रूप से तैयार रहने का निर्देश दिया। गौबा ने कहा कि, चूंकि 2023 में सामान्य गर्मी से अधिक गर्म होने की उम्मीद है, इसलिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को संबंधित चुनौतियों का सामना करने के लिए पर्याप्त रूप से तैयार रहने की आवश्यकता है।गौबा ने कहा कि, केंद्रीय मंत्रालय और विभाग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ मिलकर तैयारी करने और समय पर शमन उपायों को लागू करने के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने मुख्य सचिवों से संबंधित विभागीय सचिवों और जिला कलेक्टरों के साथ संभावित लू की तैयारियों की समीक्षा करने का अनुरोध किया। गौबा ने कहा कि, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जारी सलाह का क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद कर व्यापक रूप से प्रसारित किया जा सकता है।उन्होंने आगे हैंडपंपों की मरम्मत, फायर ऑडिट और मॉक ड्रिल जैसी बुनियादी तैयारियों के महत्व पर जोर दिया और राज्यों को आश्वासन दिया कि केंद्रीय एजेंसियां उनके साथ समन्वय रखेंगी और आवश्यक सहायता मुहैया कराएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here