अमरोहा के किसानों का हुआ 88 प्रतिशत गन्ना भुगतान

अमरोहा : उत्तर प्रदेश में इस सीजन में कई मिलें किसानों को तय समय पर भुगतान करने में कामयाब रही है। अमरोहा जिले की बात की जाये तो यहां मिलों द्वारा केवल 12 प्रतिशत भुगतान बकाया है। मिलों ने 2022-23 पेराई सत्र किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान 1433.79 करोड़ के सापेक्ष 1262.93 करोड़ का यानी लगभग 88 प्रतिशत भुगतान तथा गन्ना विकास अंशदान 25.13 करोड़ के सापेक्ष 16.89 करोड़ यानी 67.20 फीसदी किया है।

UNIvarta में प्रकाशित खबर के मुताबिक, जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने मंगलवार को मिलों के बकाया भुगतान को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने मिलों को समय पर किसानों का भुगतान करने का निर्देश दिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here