महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन में गिरावट की संभावना

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले साल के रिकॉर्ड चीनी उत्पादन के बाद अब 2022-23 में चीनी उत्पादन में 23% की भारी गिरावट होने की संभावना है। गन्ना उत्पादन में गिरावट के चलते महाराष्ट्र के चीनी उत्पादन में 32 लाख टन की गिरावट आने की संभावना है। राज्य ने पिछले साल 138 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था, जो अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा है। हालाँकि, 2022-23 में उत्पादन घटकर 106 लाख टन रहने की उम्मीद है।

राज्य चीनी आयुक्त शेखर गायकवाड़ ने द टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा की, लगातार और अधिक बारिश ने उपज को प्रभावित किया, भले ही गन्ने का रकबा कम नहीं हुआ था। उपज 107 टन प्रति हेक्टेयर घटकर 80 टन प्रति हेक्टेयर रह गई। राज्य में गन्ने से एथेनॉल में परिवर्तन भी 12 लाख टन से बढ़कर 17 लाख टन हो गया है। शीर्ष चीनी उत्पादक राज्यों के उत्पादन में गिरावट देखने को मिली है, राष्ट्रीय स्तर पर भी आंकड़ों में गिरावट आना तय है। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन ने बारिश के चलते पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन चीनी उत्पादन में कमी का अनुमान बताया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here