जल्द से जल्द गन्ना बकाया भुगतान की भाकियू की मांग

अमरोहा : चीनी मिलों द्वारा गन्ना बकाया भुगतान में हो रही देरी से किसानों काफी आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू ने किसानों के बकाया भुगतान का जल्द से जल्द समाधान खोजने की मांग की है।

हाल ही में मंडी समिति में भाकियू की पंचायत हुई। पंचायत में गन्ना बकाया भुगतान समेत किसानों की अन्य समस्याओं को उठाया गया। इस बैठक में किसों ने जल्द से जल्द गन्ना मूल्य का भुगतान करने की मांग की। इस दौरान संगठन के तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष काले सिंह, टीटू त्यागी, महेश पहलवान, हरिओम, बलराज सिंह, संजीव बालियान, लक्खा सिंह, मास्टर महेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, रामपाल सिंह, चौधरी भगवान सिंह, सीता आर्या आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here