महाराष्ट्र: नागपुर विभाग में हुआ सबसे कम चीनी उत्पादन

नागपुर: महाराष्ट्र में पेराई सीजन समाप्त हो चूका है और इस सीजन चीनी उत्पादन में भी कमी आई है। चीनी उत्पादन की बात करे तो, राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन कोल्हापुर विभाग में जबकि सबसे कम उत्पादन नागपुर विभाग में हुआ है। कोल्हापुर विभाग में 231.92 लाख टन गन्ना पेराई कर 265.54 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन की गई है। वही नागपुर विभाग में 4.83 लाख टन गन्ना पेराई कर 3.84 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन की गई है।

चीनी आयुक्तालय कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में चालू सीजन में 210 चीनी मिलों ने पेराई में हिस्सा लिया था। राज्य में मिलों ने 1,054.75 लाख टन गन्ने की पेराई करके 105.27 लाख टन चीनी (2021-22 में 127.53 लाख टन के मुकाबले) का उत्पादन किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस सीजन में औसत चीनी रिकवरी में भी गिरावट देखने को मिली है। इस सीजन राज्य की औसत चीनी रिकवरी 9.98 प्रतिशत रही। 2022-23 सीजन में महाराष्ट्र में चीनी की रिकवरी 0.44 प्रतिशत कम हुई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here