उत्तराखंड: गन्ना किसानों को किया जाएगा 33 करोड़ का बकाया भुगतान

ऋषिकेश : डोईवाला चीनी मिल द्वारा बकाया भुगतान का इंतजार कर रहे हजारों गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। मिल को राज्य सरकार ने गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने के लिए 33 करोड़ रुपये जारी किए है। 26 जनवरी से 8 मार्च 2023 तक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को यह राशि दी जाएगी।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, मिल के अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने कहा कि, जल्द ही किसानों के बैंक खातों में राशि जमा की जाएगी। इस अवसर पर ईश्वर अग्रवाल, राजेन्द्र तडियाल, विशाल क्षेत्री,, जरनैल सिंह, दीपक कुमार, राजेन्द्र कुमार, भारत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here