किसानों के लिए राहत, गन्ना सट्टे की सीमा बढ़ी

मुरादाबाद: गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत देने वाली खबर आई है, गन्ना आयुक्त के आदेश के अनुसार, गन्ना सट्टे की सीमा बढाई गई है। इस फैसले से अब गन्ना किसान ज्यादा गन्ना आपूर्ति कर सकते है। छोटे – मोटे सभी किसानों की गन्ना आपूर्ति सीमा को बढ़ाया गया है। गन्ना आपूर्ति में सहूलियत मिलने से किसान काफी खुश है।

2023-24 पेराई सीजन से इस सट्टा आपूर्ति नीति से किसानों को फायदा मिलेगा। अब नई नीति के अनुसार, एक हेक्टेयर वाले किसान की गन्ना आपूर्ति 850 क्विंटल से बढ़ाकर 900 क्विंटल कर दी गई है। वहीं दो हेक्टेयर वाला किसान अब 1700 क्विंटल की जगह 1800 क्विंटल गन्ना आपूर्ति कर सकता है। इसी तरह सामान्य किसानों की सीमा 4250 क्विंटल की जगह 4500 क्विंटल कर दी गई है। वहीं अब 60 क्विंटल की जगह 72 क्विंटल के किसान छोटे किसान माने जाएंगे। साथ ही ड्रिप इरीगेशन सिंचाई अपनाने वाले किसानों को अतिरिक्त सट्टे में प्राथमिकता दी जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here