गन्ना सर्वे कार्य काफी तेजी से चल रहा

मेरठ: जिले में गन्ना सर्वे कार्य काफी तेजी से चल रहा है। सर्वे पर गन्ना विभाग नजर रखे हुए है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, गन्ना विभाग के अफसरों ने चीनी मिल मवाना व टिकोला के हस्तिनापुर क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। मवाना सहकारी गन्ना विकास समिति ने 202 ग्रामों में से 76 ग्रामों में सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। किसानों को सर्वे स्लिप दी जा रही है। साथ ही किसानों को ऑनलाइन घोषणा पत्र विभागीय पोर्टल पर भरने व समिति के नए सदस्य बनने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए जानकारी दी जा रही है। गन्ना सर्वेकार्य 15 जून से पहले पूरा करने को चीनी मिल कर्मियों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here