उत्तर प्रदेश : गन्ना समिति ऐरा ने शुरू किया गन्ना सर्वे और पेड़ी सत्यापन, नए सट्टों के लिए आवेदन भी जारी

लखीमपुर खीरी : गन्ना विकास समिति ऐरा और गुलरिया चीनी मिल ने क्षेत्र में गन्ना सर्वे एवं पेड़ी गन्ने के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ ही नए गन्ना सट्टे जारी करने के लिए किसानों से आवेदन भी लिए जा रहे हैं। यह अभियान धौरहरा तहसील के कई गांवों में चलाया जा रहा है। इनमें कफारा, सिसैया, ईसानगर, हसनपुर कटौली, खमरिया, सरसवा, ऐरा, समैसा, लौखनिया, अभयपुर, टेकीकुंडा, घुरघुट्टा बुजुर्ग, होलागढ़, जटपुरवा और बुचवा सहित अन्य गांव शामिल हैं। समिति और चीनी मिल की टीम मशीनों के माध्यम से किसानों के बोए गए गन्ने और पेड़ी गन्ने का सत्यापन कर रही है। शुक्रवार को कफारा गांव पहुंचे गन्ना पर्यवेक्षक अजय कुमार मिश्रा ने किसानों को सर्वे से जुड़ी जानकारी दी।

उन्होंने किसानों से अपील की कि, वे अपने खेतों में मौजूद रहकर गन्ना सर्वे और पेड़ी सत्यापन का कार्य करवाएं तथा इसकी रसीद अवश्य प्राप्त करें। नए गन्ना सट्टे बनवाने के इच्छुक किसान 221 रुपये की सदस्यता रसीद कटवाकर समिति में आवेदन कर सकते हैं।गन्ना समिति ऐरा में किसानों के लिए खाद की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। गन्ना सट्टा धारक किसानों को ऋण पर खाद उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि अनुदान पर कीटनाशक दवाएं और कृषि उपकरण भी वितरित किए जा रहे हैं।गन्ना पर्यवेक्षक अजय मिश्रा ने बताया कि, किसान अपने गन्ना सप्लाई कोड के बेसिक कोटे के अनुसार खाद और दवाएं प्राप्त कर सकते हैं। समिति के पास पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here