उत्तराखंड: गन्ना सर्वेक्षण में होगा जीपीएस तकनीक का इस्तेमाल

लक्सर: उत्तराखंड में अगले सीजन की पेराई की तैयारियां शुरू हुई है। पेराई सीजन के लिए गन्ना विभाग ने गन्ने के रकबे के सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस साल से गन्ना सर्वेक्षण के लिए जीपीएस तकनीक का इस्तेमाल किया जाना है। अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण दिया गया है।

जिले के लक्सर, लिब्बरहेड़ी और इकबालपुर में तीन चीनी मिलें हैं। अगले पेराई सत्र 2023-24 में इन मिलों को सर्वेक्षण के बाद गन्ना रकबे का बांट दिया जायेगा। अधिकारियों तथा कर्मचारियों के प्रशिक्षण के दौरान सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह ने कहा कि, अभी तक गन्ने के खेत में फीता डालकर उसका रकबा मापा जाता था। इस बार नई जीपीएस तकनीक से ऑनलाइन सर्वेक्षण किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here