साथा चीनी मिल के पेराई क्षमता का होगा विस्तार

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार ने दि साथा चीनी मिल के पेराई क्षमता का विस्तार करने का फैसला किया है। जिले की एक मात्र मिल का क्षमता विस्तार एवं उच्चीकरण के लिए राज्य सरकार ने 50.55 करोड़ रुपये आवंटित किये है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की ओर से संशोधित डीपीआर शासन को भेजी जा रही है। मिल की क्षमता 1250 से बढ़कर 1700 टीसीडी हो जाएगी। साथा चीनी मिल को लेकर बीते वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले अनुपूरक बजट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी। लखनऊ से पिछले दिनों आई टीम ने साथा चीनी मिल का निरीक्षण कर अपने सुझाव और उसने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करा दी थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here