अमरोहा: पोक्का बोइंग के हमले से गन्ने की बढ़वार पर हो सकता असर

अमरोहा: उत्तर प्रदेश में जैसे जैसे आगामी पेराई सीजन नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे गन्ना किसानों की चिंता बढ़ रही है। अब प्रदेश के कुछ ज़िलों में गन्ने की फसल में पोक्का बोइंग समेत अन्य रोगों ने हमला किया है। किसानों के आंखों सामने फसल खराब हो रही है, और इस फसल को बचाने की किसानों को चिंता सता रही है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, कीटों के हमले के कारण गन्ने की बढ़वार को असर हो सकता है। किसानों के अनुसार, गन्ने की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने के बावजूद पोक्का बोइंग रोग से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। गन्ने के अगोला के ऊपर की पत्ती हल्की पीली व सफेद होने लगी है। जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार ने कहा की, रोग के रोकथाम के लिए कदम उठाए जाएंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here