चीनी मिल समितियों के चुनाव स्थगित

सहारनपुर : जनपद में तीसरी बार चीनी मिल समितियों के चुनाव स्थगित कर दिए गए है। बाढ़ व कांवड़ यात्रा में प्रशासन की व्यस्तता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, जिला कोऑपरेटिव विभाग के मुताबिक प्रदेश के साथ ही जिले में भी बाढ़ व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन व्यस्त है। जिसके कारण चुनावों को रद्द कर दिया गया है। 14 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन और डेलीगेट पदों पर 19 जुलाई को नामांकन-पत्र दाखिल होने थे। डेलीगेट पदों पर 23 जुलाई व डायरेक्टर पदों पर 9 अगस्त को मतदान होना था। जबकि 10 अगस्त को सभापति व उप सभापति के पदों पर मतदान के बाद विजय नामों की घोषणा होनी थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here