सरकार ने नवंबर 2023 के लिए 15 लाख टन घरेलू चीनी कोटा की पहली किश्त जारी की

23 अक्टूबर को जारी एक अधिसूचना में, सरकार ने घरेलू बिक्री को लेकर नवंबर 2023 के लिए 15 लाख टन कोटा की पहली किश्त जारी की है। चीनी मिलें जिसे तत्काल प्रभाव से बेचना आरंभ कर सकती हैं और इसकी वैधता नवंबर 15, 2023 तक रहेगी।

खाद्य मंत्रालय ने अक्टूबर 2023 के लिए चीनी मिलों को 29 लाख टन मासिक चीनी कोटा आवंटित किया था, जबकि नवंबर 2023 में घरेलू बिक्री के लिए 22 लाख टन मासिक चीनी कोटा जारी किया गया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बाजार के जानकारों के मुताबिक, त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने चीनी कोटा की पहली किश्त जारी की है। इससे कीमतों को नियंत्रण में रखने में मदद मिलेगी। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि घरेलू उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर चीनी उपलब्ध हो।

Bioenergy Times

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here