नई दिल्ली: केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने सितंबर 2026 के पहले पखवाड़े के लिए घरेलू बाजार में चीनी की बिक्री का कोटा निर्धारित कर दिया है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार, 1 से 15 सितंबर 2026 के बीच घरेलू बाजार के लिए 13 लाख मीट्रिक टन (LMT) चीनी का कोटा तय किया गया है, जिनमे देश की चीनी मिले एवं रीफाइनरीज (पोर्ट) की चीनीका समावेश होगा।
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह यह कोटा 1 सितंबर से प्रभावी होगा और 15 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।
सरकार द्वारा घरेलू चीनी कोटा तय करने का उद्देश्य बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना और आपूर्ति तथा कीमतों पर निगरानी रखना है।
मुख्य बिंदु:
सितंबर के पहले पखवाड़े का चीनी कोटा: 13 LMT
अवधि: 1 सितंबर से 15 सितंबर 2026
उद्देश्य: घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना
नई व्यवस्था से सरकार को ये फायदे होंगे –
मांग और आपूर्ति पर अधिक करीबी नजर रखी जा सकेगी।
बाजार की परिस्थितियों में बदलाव पर तेजी से प्रतिक्रिया दी जा सकेगी।
चीनी की कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिशों पर रोक लगेगी।
जरूरत पड़ने पर बाजार में पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कोटा जारी किया जा सकेगा।
सरकार का मानना है कि यह लचीली व्यवस्था चीनी की आपूर्ति को वास्तविक घरेलू मांग के अनुरूप बनाए रखने में मदद करेगी।
बिक्री के सात दिन के भीतर चीनी की डिस्पैच अनिवार्य
चीनी मिलों को पहले ही निर्देश दिया जा चुका है कि, उनके द्वारा बेची गई चीनी को बिक्री के सात दिनों के भीतर मिल से डिस्पैच किया जाए।पखवाड़े के आधार पर कोटा आवंटन और सात दिनों के भीतर अनिवार्य डिस्पैच से चीनी की सप्लाई चेन में आवाजाही तेज होने की उम्मीद है। इससे मिलों से डीलरों और फिर उपभोक्ताओं तक चीनी जल्द पहुंच सकेगी।साथ ही, अनावश्यक रूप से चीनी जमा करने और सट्टेबाजी के लिए स्टॉक रखने पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी। सरकार ने थोक चीनी उपभोक्ताओं को भी अपनी वास्तविक जरूरत से अधिक स्टॉक जमा नहीं करने की सलाह दी है।


















