श्रीलंका: निर्धारित मूल्य से अधिक पर चीनी बेचने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

कोलंबो : श्रीलंका के वित्त राज्य मंत्री रंजीत सियाम्बलपिटिया ने कहा कि, चीनी केवल नियंत्रित मूल्य पर ही बेची जानी चाहिए और उपभोक्ता सेवा प्राधिकरण को निर्धारित मूल्य से अधिक चीनी बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। राज्य मंत्री रंजीत सियाम्बलपिटिया ने यह बात उस समय कही जब वह रुवानवेला में आयोजित एक कार्यक्रम के समापन पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

मंत्री सियाम्बलपतिया ने आगे बताया कि, यद्यपि राज्य की राजस्व आवश्यकता के अनुसार चीनी पर विशेष वस्तु कर लगाया गया था, लेकिन देश में बिक्री के लिए उपलब्ध चीनी स्टॉक की कीमत में वृद्धि को रोकने के लिए चीनी के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य निर्धारित किया गया था। राज्य मंत्री सियाम्बलपिटिया ने इस बात पर भी जोर दिया कि, पहले के विपरीत इस बार पैकेज्ड चीनी पर वही अधिकतम खुदरा मूल्य लागू होगा और किसी को भी चीनी की बिक्री से अनुचित लाभ कमाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here