उत्तराखंड: सत्यापन मामले में पांच गन्ना कोल्हू संचालकों का चालान

रूडकी : लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, मजदूरी करनेवाले लोगों का सत्यापन नहीं करने के मामले में सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने पांच गन्ना कोल्हूओं का दस- दस हजार रुपये का चालान किया। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि, इलाके में दर्जनों की संख्या में गन्ना कोल्हू चलाए जा रहे है। इन गन्ना कोलहूओं में कुछ मजदूर दूसरे प्रदेशों से आकर काम कर रहे हैं। बाहर से आए सभी लोगों का सत्यापन अनिवार्य है। इसके अलावा कस्बे में फल मूंगफली आदि की ठेली व रेहड़ी वालों का भी पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया। 35 व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यापन किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि, ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here