अमरोहा: सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग

अमरोहा, उत्तर प्रदेश: सहकारी चीनी मिल की क्षमता विस्तार अब तक नहीं होने से गन्ना किसान नाराज है। मंडी समिति में भाकियू असली पदाधिकारियों की पंचायत में मिल की पेराई क्षमता विस्तार का मुद्दा छाया रहा।

जिला उपाध्यक्ष चेतन सिंह ने कहा कि, गन्ना किसानों की मांगों को राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक से हल करना चाहिए। तहसील अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह ने दावा किया कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के पांच साल बाद भी सहकारी चीनी मिल की क्षमता वृद्धि नहीं हुई है। अगर मिल की क्षमता वृद्धी होती है, तो इससे गन्ना किसानों को काफी लाभ होगा। इस पंचायत में मंडल महासचिव परम सिंह, बुद्धन सिंह, रमेश चंद्र, मेवाराम सिंह, कमल सिंह आदिसमेत किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here