गन्ना मूल्य के लिए नेशनल हाईवे पर जाम: राजू शेट्टी समेत करीब 2500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

कोल्हापुर : पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग को 9 घंटे तक जाम करने के मामले में स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के नेता, पूर्व सांसद राजू शेट्टी समेत करीब 2500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिरोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन ने पिछले सीजन के गन्ने का प्रति टन 400 रुपये भुगतान और इस सीजन के लिये 3,500 रुपये प्रति टन भुगतान करने की मांग को लेकर पिछले दो माह से जिले में आंदोलन शुरू कर दिया था। राजू शेट्टी ने कोल्हापुर और सांगली जिलों की हर फैक्ट्री तक ‘आक्रोश पदयात्रा’ भी निकाली।

इस संबंध में जिला प्रशासन, चीनी मिलर्स और किसान संगठनों के बीच तीन बैठकें हुईं और तीनों बैठकें बेनतीजा रहीं। इसलिए, 23 नवंबर को शेट्टी ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पुणे-बैंगलोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया। करीब नौ घंटे तक यह आंदोलन चला। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इस मामले में पूर्व सांसद राजू शेट्टी, प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जालंदर पाटिल, जिला अध्यक्ष वैभव कांबले, जिला उपाध्यक्ष विक्रम पाटिल, अरुण माली, राहुल पाटिल, जनार्दन पाटिल, स्वास्तिक पाटिल, अशोक ऐतवाड़े, शरद पाटिल, बंडू पाटिल, सागर मदनाईक, अजित पोवार, शाहरुख पेंढारी, अनिल चव्हाण आदि के खिलाफ मामला दायर किया गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के संस्थापक और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने अपने गन्ना मूल्य आंदोलन में आंशिक जीत हासिल की, जब चीनी मिलें किसानों से पिछले सीज़न (2022-23) के दौरान खरीदे गए गन्ने के लिए सरकार द्वारा घोषित उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) से 50 रुपये से 100 रुपये प्रति टन अधिक देने पर सहमत हुईं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here