सीजन 2023-24: महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन में अब तक पुणे विभाग आगे; जानिए क्या है अन्य विभाग के आंकड़े

महाराष्ट्र ने गन्ना पेराई में गति पकड़ ली है और इसके साथ ही चीनी उत्पादन में भी तेजी आ रही है। हालही में हुई गन्ना मूल्य प्रदर्शन के वजह से कोल्हापुर विभाग में चीनी उत्पादन पर असर पड़ा था लेकिन अभी उसमे भी तेजी देखने को मिलेगी।

अगर आंकड़े की बात करे तो, चीनी आयुक्तालय के मुताबिक, पुणे विभाग चीनी उत्पादन में राज्य में सबसे आगे है। 29 नवंबर, 2023 तक पुणे विभाग में 30.89 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन हुआ है, जबकि कोल्हापुर विभाग में 21.94 लाख क्विंटल, सोलापुर विभाग में 26.86 लाख क्विंटल, अहमदनगर विभाग में 17.6 लाख क्विंटल, औरंगाबाद विभाग में 11.46 लाख क्विंटल, नांदेड़ विभाग में 16.54 लाख क्विंटल, अमरावती विभाग में 1.46 लाख क्विंटल जबकि नागपुर विभाग में अब तक चीनी उत्पादन नहीं हुआ है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 29 नवंबर, 2023 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 172 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 84 सहकारी एवं 88 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 161.86 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 126.75 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 7.83 प्रतिशत है।

पिछले सीजन में इसी समय 188 चीनी मिलें शुरू थी और उन्होंने 226.11 लाख टन गन्ना पेराई कर 196.47 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here