सीजन 2023-24: जानिये महाराष्ट्र में कितनी चीनी मिलें चल रही है और कितना हुआ चीनी उत्पादन

महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन अभी भी जारी है और साथ ही बड़ी तादाद में चीनी मिलों ने पेराई बंद कर दिया है। फिलहाल राज्य में चीनी उत्पादन 109 लाख टन के पार है। और साथ ही राज्य में चीनी उत्पादन पिछले सीजन के मुकाबले अब तक ज्यादा हुआ है। महाराष्ट्र में 17 अप्रैल, 2024 तक, 1066.86 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है और 1093.55 लाख क्विंटल (109.35 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। महाराष्ट्र में वर्तमान सीजन में पिछले सीजन के मुकाबले अब तक 207 में से 196 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया है जबकि पिछले सीजन में 17 अप्रैल तक सभी 211 चीनी मिलों ने पेराई बंद कर दिया था। इसका मतलब वर्त्तमान सीजन में मात्र 11 चीनी मिलें शुरू है।

आइये जानते है महाराष्ट्र के विभागों में कितना हुआ चीनी उत्पादन

कोल्हपुर विभाग: 279 लाख क्विंटल
पुणे विभाग: 248.37 लाख क्विंटल
सोलापुर विभाग: 204.87 लाख क्विंटल
अहमदनगर विभाग: 140.2 लाख क्विंटल
छत्रपति संभाजी नगर विभाग: 88.04 लाख क्विंटल
नांदेड़ विभाग: 120.65 लाख क्विंटल
अमरावती विभाग: 9.39 लाख क्विंटल
नागपुर विभाग: 3.03 लाख क्विंटल

जानिये कितना है चीनी रिकवरी
कोल्हपुर विभाग: 11.57 प्रतिशत
पुणे विभाग: 10.51 प्रतिशत
सोलापुर विभाग: 9.39 प्रतिशत
अहमदनगर विभाग: 9.96 प्रतिशत
छत्रपति संभाजी नगर विभाग: 8.94 प्रतिशत
नांदेड़ विभाग: 10.25 प्रतिशत
अमरावती विभाग: 9.42 प्रतिशत
नागपुर विभाग: 6.59 प्रतिशत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here