उत्तर प्रदेश: उप गन्ना आयुक्त द्वारा बिड़वी चीनी मिल का औचक निरीक्षण

सहारनपुर: गन्ना किसानों को पेराई के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए गन्ना विभाग हर जरूरी कदम उठा रहा है। उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने बुधवार रात में बिड़वी चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत की। उन्होंने चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) को निर्देश दिए कि, किसानों को साफ सुथरा पेयजल मिलता रहे, किसी भी किसान को अनावश्यक रूप से गन्ने की तोल में ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए। उन्होंने विश्राम स्थल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंडी के समय सभी लोग रात्रि में चीनी मिलों में निरीक्षण करें और व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here