महाराष्ट्र: कोल्हापुर विभाग चीनी उत्पादन में आगे; दूसरे स्थान पर पुणे विभाग

कोल्हापुर विभाग ने चीनी उत्पादन के मामलें पुणे विभाग को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दे, महाराष्ट्र में पेराई सत्र की शुरुआत से पुणे विभाग चीनी उत्पादन में आगे चल रहा था, लेकिन अब मामूली बढ़त के साथ कोल्हापुर विभाग पहले स्थान पर आ गया है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 20 दिसंबर, 2023 तक कोल्हापुर विभाग में 66.73 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन हुआ है जबकि पुणे विभाग में मामूली कमी के साथ 66.57 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन हुआ है। अगर गन्ना पेराई और चीनी रिकवरी की बात की जाए तो, कोल्हापुर विभाग में 68.19 लाख टन गन्ना पेराई और चीनी रिकवरी 9.79 प्रतिशत है जबकि पुणे विभाग में 75.39 लाख टन गन्ना पेराई हुई है और चीनी रिकवरी 8.83 प्रतिशत है। कोल्हापुर विभाग में 37 चीनी मिलें शुरू है जबकि पुणे विभाग में 29 चीनी मिलें शुरू है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 192 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 94 सहकारी एवं 98 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 332.27 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 285.88 लाख क्विंटल (28.58 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 8.6 प्रतिशत है।

पिछले सीजन में इसी समय 198 चीनी मिलें शुरू थी और उन्होंने 408.3 लाख टन गन्ना पेराई कर 375.07 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here