गन्ने के वजन में अनियमितताएं पाए जाने पर चीनी मिलों पर होगी कार्रवाई: मंत्री शिवानंद पाटिल

कलबुर्गी: कर्नाटक के मंत्री शिवानंद एस पाटिल ने चेतावनी दी कि, अगर गन्ने के वजन में अनियमितताएं पायी गई तो, गन्ना पेराई के चालू सत्र के लिए चीनी मिलों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, मंत्री पाटिल ने कहा, गन्ना उत्पादकों को APMC में तौल के बाद रसीद मिलनी चाहिए। उसी गन्ने को चीनी मिल में दोबारा तौलना पड़ता है। वजन में कोई गड़बड़ी पाए जाने पर लिखित शिकायत की जानी चाहिए। अगर वे दोषी पाए गए तो गन्ना पेराई के लिए मिल का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, बहुत से किसान लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।

गन्ना विकास मंत्री शिवानंद एस पाटिल ने कहा, APMCs में प्रत्येक 100 रुपये के लेनदेन पर 60 पैसे उपकर (cess) के दुरुपयोग की शिकायतें मिली है, और इसमें स्थानीय एजेंट शामिल होने की आशंका है। एक सतर्कता दस्ता बनाया जाएगा और cess के दुरुपयोग पर नियंत्रण किया जाएगा। मंत्री पाटील ने विश्वास जताया की, नए अधिनियम के बाद, APMC की सभी समस्याएं हल हो जाएंगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here