बागपत मिल से जुड़े किसानों को तीन करोड़ रुपये गन्ना डिफर मूल्य जारी

बागपत : प्रदेश सरकार द्वारा 18 जनवरी को गन्ना मूल्य में 20 रुपये की बढ़ोतरी के बाद बागपत शुगर मिल से जुड़े किसानों को तीन करोड़ रुपये ‘डिफर मूल्य’ जारी किया गया है। मिल से जुड़े 13 हजार किसानों को इसका लाभ मिला है। साथ ही मिल द्वारा 7 जनवरी तक के गन्ना बकाया के छह करोड़ 12 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।बागपत शुगर मिल की ओर से सोमवार को सात जनवरी तक के गन्ना बकाया का भुगतान भी जारी कर दिया है।

मिल की ओर से समिति के खाते में छह करोड़ 12 लाख 57 हजार रुपये जारी किए गए हैं। अब समिति की ओर से गन्ना बकाया की धनराशि किसानों के खातों में भेजी जाएगी। शुगर मिल प्रबंधक वीपी पांडेय ने कहा की, मिल की ओर दाम बढ़ने के बाद पहली बार 13 हजार किसानों के लगभग तीन करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा मिल की ओर से सात जनवरी तक के गन्ना बकाया भुगतान के लिए छह करोड़ 12 लाख रुपये की धनराशि समिति को भेजी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here